Advertisment

ट्रेन पर नहीं चढ़े तो अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा

अररिया : अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात उस समय यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जब जोगबनी से आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-12487 में कुंभ स्नान को लेकर ट्रेन में अप्रत्याशित भीड़ रहने व ट्रेन के बॉगी का मुख्य दरवाजा लॉक रहने के कारण दर्जनों यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। ट्रेन अररिया कोर्ट से अगले स्टेशन के लिए प्रस्थान कर गई। ट्रेन छूट जाने के बाद यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

हालांकि ट्रेन के अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरपीएफ के द्वारा ट्रेन के कई बॉगी के मुख्य द्वार को खुलवाकर यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ाया। इसके बावजूद इसके सैकड़ों यात्री ट्रेन में नही चढ़ पाए। ट्रेन छूटने के बाद आक्रोशित यात्रियों ने अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर जमकर बवाल काटा और हंगामा किया।

यह भी पढ़े : महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सैलाब वाली अभूतपूर्व स्थिति में प्रयागराजवासियों के संयम को CM Yogi का वंदन

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...