जेपीएससी मुद्दे पर सदन में हंगामा, रखा गया द्वितीय अनुपूरक बजट

Ranchi– झारखण्ड विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी दलों के विधायकों ने जेपीएससी मामले पर भाजपा की ओर से लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव को लेकर बेल में जमकर नारेबाजी की.  इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल को बाधित नहीं करने की अपील करते रहे. बीजेपी विधायक के साथ-साथ एजेएसयू विधायक और माले विधायक भी बेल में पहुंच गए. विपक्षी दल जेपीएससी गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने, परीक्षा रद्द करने की मांग सदन में करते रहें.

vlcsnap 2021 12 17 14h36m29s814 22Scope News

विधान सभा में हंगामें पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा आप लोगों का आचरण सदन की मर्यादा के प्रतिकूल है. आप अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर भी संवेदनशील नहीं हैं. न आप प्रश्न सुनते हैं, न प्रश्न का उत्तर सुनते हैं. विपक्षी दलों के हंगामें के बीच कांग्रेस के इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला ने भी बेल में पहुंच कर विपक्षी दलों के विधायकों के आचरण के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लेकिन भाजपा विधायकों का बेल में प्रदर्शन जारी रहा.  विपक्षी दलों के हंगामें से नाराजगी जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपके विरोध का यह तरीका उचित नहीं है, आप लोग अपने आचरण में सुधार करें.  इस बीच विधान सभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक जेपी पटेल को सदन के आचरण के प्रतिकुल व्यवहार करने कारण सदन से बाहर कर दिया, लेकिन जब फिर से सदन की कार्यवाही शुरु हुई तो सदन में भाग लेने की अनुमति दे दी गई, साथ ही जेपीएससी को लेकर विपक्ष की ओर से लाए गए सभी कार्य स्थगन प्रस्ताव को अमान्य कर दिया.

vlcsnap 2021 12 17 14h37m17s719 22Scope News

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन के पटल पर रखा द्वितीय अनुपूरक बजट पटल

सदन की कार्यवाही शुरु होते ही वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट पटल पर रखा. वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट कुल दो हजार 926 करोड़ 12 लाख रुपये सदन के पटल पर रखा है. द्वितीय अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखे जाने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

रिपोर्ट- मदन   

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...