अगर Police को दी अवैध शराब कारोबार की सूचना तो…, मुजफ्फरपुर में…

पटना: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब का कारोबार धरल्ले से किया जा रहा है। शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करवाने के लिए एक तरफ पुलिस (Police) और मद्य निषेध विभाग की टीम लोगों से अवैध शराब कारोबार करने वाले की सूचना लोगों से देने की अपील करती है तो दूसरी तरफ शराब कारोबारी की सूचना देना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसा ही मामला सामने आया है मुजफ्फरपुर से जहां अवैध शराब की सूचना देने पर शराब कारोबारियों ने एक युवक को गोली मार दी।

अगर Police को दी अवैध शराब कारोबार की सूचना तो

घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा हाई स्कूल के पास की है। घायल की पहचान स्थानीय आशुतोष के रूप में की गई। गोली लगने से घायल युवक आशुतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में घायल आशुतोष ने बताया कि दो दिन पहले उसने अवैध शराब पुलिस (Police) से पकड़वाया था जिसके बाद अवैध शराब का कारोबार करने वाले रोहित कुमार उर्फ़ कल्लू, प्रिंस ठाकुर, अविनाश ठाकुर और राहुल कुमार उर्फ़ लल्लू ने गोली मारने की धमकी दी थी।

घायल ने बताया कि बुधवार की रात वह जब दोस्त से मिलने अस्पताल जा रहा था तभी रेपुरा हाई स्कूल के समीप पहले से घात लगाये चारों ने उसे गोली मार दी। घायल के बयान के आधार पर Police ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://m.youtube.com/@22scopestate/videos

Bhagalpur में पीएम का आना सौभाग्य की बात, मंत्री नितिन नवीन ने कहा…

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...