राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम में एक घंटा बदलाव, परीक्षा में नहीं होगी परेशानी

रांची: बीआईटी मेसरा में 15 फरवरी को आयोजित प्लेटिनम जुबली सेलीब्रेशन कार्यक्रम में हल्का फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रांची पहुंचने और उनके मूवमेंट को देखते हुए यह फैसला लिया गया। पहले यह कार्यक्रम 10 बजे निर्धारित था, अब यह कार्यक्रम 11 बजे शुरू होगा।

राष्ट्रपति के मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है, जिससे परीक्षा के समय 9:30 बजे से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो। बैरिकेडिंग की वजह से वाहनों का परिचालन कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती थी।

इसके समाधान के लिए बीआईटी मेसरा के कार्यक्रम को एक घंटे बढ़ाया गया है, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, ट्रैफिक के समुचित प्रबंधन के लिए वैकल्पिक रास्ते भी निर्धारित किए गए हैं। रिंग रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है और राजभवन से कांके रोड होते हुए रिंग रोड से बीआईटी मेसरा तक पहुंचा जा सकता है, या फिर बाइपास बूटी मोड़ से बीआईटी मेसरा जाने का रास्ता अपनाया जा सकता है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...