राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रांची पहुंचेंगी, बीआइटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में लेंगी भाग

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगी। वे एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। शनिवार को राष्ट्रपति बीआइटी, मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी। यह संस्थान अपने 70 वर्षों की एकेडमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार का जश्न मना रहा है।

इस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, कई शिक्षाविद और संस्थान के पूर्व छात्र शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे 11 बजे से आयोजित किया जाएगा ताकि बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्रों को कोई असुविधा न हो। राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में लगभग एक घंटे तक उपस्थित रहेंगी और फिर 12:45 बजे रांची से प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए राजभवन में शाकाहारी भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है और सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा, रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा, जबकि दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...