लाल आतंक से सुर्खियों में रहने वाले गणेशपुर पंचायत में पहली बार पहुंचा प्रखंड प्रशासन

Latehar- कभी लाल आतंक के कारण सुर्खियों में रहने वाले बरवाडीह प्रखंड का गणेशपुर पंचायत में पहली बार पहुंचा प्रखंड प्रशासन. आपकी सरकार, आपके अधिकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दरबार लगाई गई और जन समस्यायों का समाधान किया गया.

बता दें कि गणेशपुर पंचायत की चर्चा कभी लाल आतंक के कारण होती थी. यहां नक्सलियों की समानान्तर सरकार चलती थी. उनका फरमान ही कानून होता था. आज पहली बार प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक महकमा गणेशपुर पंचायत पहुंचा.

इसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, मुखिया बसंती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार रवि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.  शिविर में पहली बार पंचायत स्तर पर प्रशासन के सभी विभागों के स्टाल लगाए गए. ग्रामीणों को प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जानकारियां उपलब्ध कराई गई. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया गया.

ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार है जब पूरा प्रखंड प्रशासन का पूरा महकमा एक साथ गणेशपुर पंचायत पहुंचा है और जनसमस्यायों की सुध ली है. लोगों का सुख-दुख को जाना है. इसके पहले प्रखंडकर्मी इस पंचायत में आने के नाम पर भी कांप जाते थें.  छोटी-मोटी समस्यायों के लिए भी हमें प्रखंड जाना होता था.

Latehar breaking- बेतला नेशनल पार्क का निकटवर्ती गांव से हिरण के मांस के साथ दो गिरफ्तार

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...