नालंदा पहुंचे VIP सुप्रीमो, NDA कार्यकर्ता सम्मेलन पर ली चुटकी

नालंदा: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो मुकेश सहनी पटना जाने के क्रम में बिहार शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने एनएच 20 किनारे स्थित एक निजी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार बिंद की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने VIP सुप्रीमो का स्वागत किया। इस दौरान VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा।

पूर्णिया में MSME लोन एक्सपो आयोजन, लोगों को दी गई जानकारी

VIP सुप्रीमो ने मजबूती के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने की बात कही। VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एनडीए की जिलेवार कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि एनडीए घटक दल के लोग अपनी गलतियों और नाकामियों को छिपाने के लिए हर जिले में घूम घूम कर सभी घटक दल एक साथ कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। सच्चाई यही है कि एनडीए घटक के दलों को अब लोग चाह नहीं रहे हैं। जब चुनाव का वक्त आएगा तो महागठबंधन के भी लोग चुनावी सरजमीं पर उतरकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें-    RJD MLA ने की जदयू नेता की पिटाई, जदयू नेता ने लगाया ये गंभीर आरोप

https://youtube.com/@22scopestate/videos

नालंदा से कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...