RJD MLA ने की जदयू नेता की पिटाई, जदयू नेता ने लगाया ये गंभीर आरोप…

पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष ने राजद विधायक (RJD MLA) पर पिटाई करने और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। मामला पूर्णिया के बायसी का है जहां जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष ने बायसी विधानसभा के राजद विधायक रुकनुद्दीन पर मारपीट और पेशाब पिलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। जदयू नेता ने बताया कि राजद विधायक फर्जी तरीके से मनरेगा जॉब कार्ड अपने कई रिश्तेदारों का बनवा कर पैसे का बंदरबांट करते हैं जिसका हम पहले से विरोध करते रहे हैं।

पानी मांगने पर पिलाया पेशाब

इसी बीच एक महादलित परिवार के जमीनी विवाद में इंसाफ की मांग लेकर राजद विधायक के पास गये तो उन्होंने अपने गुर्गे के साथ मिल कर मेरी पिटाई की और पानी मांगने पर पेशाब पिलाया। उन्होंने राजद विधायक (RJD MLA) पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा में मनमानी का विरोध करने की वजह से उन्होंने अपने गुर्गे से फोन कर बुलवाया और फिर मेरे साथ मारपीट की जिसमें हाथ की हड्डी टूट गई है।

लोगों के लिए Ideal हैं राजा साहब, जयंती के अवसर पर गरीबों के बीच…

RJD MLA ने बताया बेबुनियाद आरोप

मामले में जदयू नेता शहीद राजा ने राजद विधायक पर हमला करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में अगर कोई गुंडाराज कायम करने की कोशिश करेगा तो हम उसे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने भी राजद विधायक पर मनरेगा के पैसों का बंदरबांट करने का आरोप लगाया। वहीं मामले में राजद विधायक (RJD MLA) रुकनुद्दीन ने कहा कि जदयू नेता खुद ही असामाजिक काम में संलिप्त रहते हैं और उनके द्वारा लगाये जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। फिलहाल जदयू नेता के शिकायत पर बायसी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-    SSP के आदेश पर 7 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, कहा ‘क्राइम कंट्रोल

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img