मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना: लाभुकों को जनवरी की राशि जांच रिपोर्ट के बाद मिलेगी

रांची: मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को जनवरी माह की राशि सभी जिलों से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलेगी। फिलहाल कई जिलों में आवेदनों का सत्यापन जारी है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अभी तक जिलों से रिपोर्ट नहीं मिली है, हालांकि इसके लिए रिमाइंडर भेजा गया है।

विभाग जनवरी और फरवरी माह की राशि एक साथ जारी करने की तैयारी कर रहा है। यदि जांच रिपोर्ट समय पर मिल जाती है, तो राशि शिवरात्रि से पहले लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा सकती है। जिन लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

मार्च तक आधार अनिवार्यता से छूट की संभावना भी बनी हुई है, जिसकी स्वीकृति 18 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में मिल सकती है। यदि यह छूट मिलती है, तो उन सभी पात्र महिलाओं को राशि मिलेगी जिनके आवेदन सत्यापन में सही पाए गए हैं।

इधर, पोर्टल दुरुस्त होने के बावजूद नए आवेदकों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत तीन माह की पेंशन राशि राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की जा रही है।

हालांकि, योजना में फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आए हैं। बोकारो, गढ़वा, रांची और हजारीबाग समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में फर्जी आवेदन पाए गए हैं, जिसके चलते हजारों आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...