Ranchi : अंधेरी रात में दे रहा था घटना को अंजाम, बैल चोर की जमकर धुनाई फिर…

Ranchi : राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में पतरातु पंचायत के कुरगा गांव में गुरुवार की रात बैल चोर की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : प्यार में मर्डर! महाकुंभ ले जाने के बहाने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार… 

Ranchi : एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक कल देर शाम दिसु उरांव का बैल चोरी करते दो युवक भाग रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को रंगेहाथ धर दबोच लिया। पकड़ाए युवक के साथ एक अन्य युवक था, वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गयी।

ये भी पढ़ें- Koderma Murder : पिता ने बेटी का काटा सर और गाड़ा बालू के ढेर में फिर… 

ग्रामीणों द्वारा उक्त चोर की लात घूंसे से जमकर पिटाई भी कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। इसके बाद चोर भाग नहीं जाये, उसका पैर रस्सी से बांध दिया गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना चान्हो थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर उसे थाना ले आयी है।

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...