गया: गया में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक फाइनेंस (Finance) कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटनास्थल से शव के साथ ही पुलिस ने दो बाइक, शराब की बोतल बरामद की है। घटना गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के बसेता गांव की बताई जा रही है जहां फाइनेंस कर्मी का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रोहतास के तिलमा गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है।
बिहार में एक बार फिर शुरू हुआ Poster वार, दिखाई विकास की रफ्तार
बताया जा रहा है कि वह गया में रह कर किसी Finance कंपनी में काम करता था। शव देखे जाने के बाद लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव बरामद किया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक, शराब की बोतल और गिलास बरामद किया है। आशंका जाहिर की जा रही है किसी पुराने विवाद की वजह से Finance कर्मी की हत्या की गई है। फिल्हाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- JDU MLC राधाचरण सेठ के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट


