Advertisment

 कोलकाता भागने की फिराक में थे धुर्वा डीएवी के तीन छात्र, परिजनों ने रांची रेलेवे स्टेशन पर खोज निकाला

रांची: धुर्वा डीएवी स्कूल के आठवीं कक्षा के तीन लापता छात्रों को उनके परिजनों ने रांची रेलवे स्टेशन पर खोज निकाला। ये तीनों छात्र आपस में दोस्त हैं और धुर्वा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्रों की योजना कोलकाता जाकर काम करने की थी। इसके लिए उन्होंने ट्रेन का टिकट भी खरीद लिया था।

बताया जा रहा है कि टिकट खरीदने के लिए एक छात्र ने अपना सोने की बेच दिया था, जबकि दूसरे छात्र के पास कुछ पैसे थे। धुर्वा पुलिस के अनुसार, छात्रों के लापता होने की जानकारी बुधवार को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों को भी स्टेशन जाकर खोजबीन करने को कहा गया था। जब परिजन स्टेशन पहुंचे, तो तीनों छात्र वहां मिले।

परिजनों ने बताया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई को लेकर डांटते थे, जिससे नाराज होकर तीनों घर से निकल गए थे। फिलहाल, तीनों छात्रों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...