Ranchi: झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में हुआ प्रमाण-पत्र वितरण समारोह

Ranchi: 14 फरवरी 2025 को झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिलवे, रांची में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एसी और वॉटर पंप रिपेयर एंड मेंटेनेंस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ranchi: निरंतर प्रयास से सफलता

समारोह की शुरुआत में टूल रूम के प्राचार्य महेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने करकमलों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 28 छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अपने अभिभाषण में प्राचार्य महेश गुप्ता ने टूल रूम में चल रहे विभिन्न कोर्सों की जानकारी साझा की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों ने नियमित रूप से अपने कौशल को अपडेट करने और मेहनत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त होती है।

Ranchi: अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित

कार्यक्रम का संचालन टूल रूम के ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो ने किया। समापन भाषण टूल रूम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने दिया। समारोह के अंत में टूल रूम के प्राचार्य ने अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टूल रूम के सभी फैकल्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित सभी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...