Advertisement
Advertisement

झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिलवे, रांची में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह

रांची:  झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिलवे, रांची में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एसी और वॉटर पंप रिपेयर एंड मेंटेनेंस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत में, टूल रूम के प्राचार्य  महेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इसके बाद, मुख्य अतिथि ने अपने करकमलों से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 28 छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

अपने अभिभाषण में, प्राचार्य  महेश गुप्ता ने टूल रूम में चल रहे विभिन्न कोर्सों की जानकारी साझा की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों से नियमित रूप से अपने कौशल को अपडेट करने और मेहनत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त होती है।

कार्यक्रम का संचालन टूल रूम के ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो ने किया। समापन भाषण टूल रूम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री आशुतोष मिश्रा ने दिया।

समारोह के अंत में, टूल रूम के प्राचार्य ने अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टूल रूम के सभी फैकल्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित सभी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...