रांची: निस्सेई एएसबी मशीन कंपनी लिमिटेड, जापान की पूर्ण स्वामित्व वाली एसबी इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड ने झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची में AICTE मान्यता प्राप्त चार वर्षीय डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग के तीसरे वर्ष के ट्रैनीस का कैंपस सिलेक्शन किया।
एएसबी से विनय सावंत एवं उनकी एच आर और टेक्निकल से पांच लोगों की टीम ने प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूर्ण कि। टूल रूम रांची के कुल 53 ट्रेनीस को इस कैंपस प्लेसमेंट में बैठने का मौका मिला।
सिलेक्शन का माध्यम लिखित एवं साक्षात्कार रहा। एएसबी से विनय सावंत ने बताया की टूल रूम के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनिय रहा है और यह विद्यार्थी कंपनी में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार होते हैं जिसकी वजह यहाँ कि प्रैक्टिकल बेस्ड ट्रेनिंग है.
प्लेसमेंट इंचार्ज गौरव प्रियदर्शी ने बताया की कंपनी ने कुल 22 विद्यार्थियों का सिलेक्शन किया है जिसमे 20 लोगों को मैन्युफैक्चरिंग डिपार्टमेंट मिला है और 02 लोगों को डिज़ाइन डिपार्टमेंट मिला है।
कुल 53 लोग लिखित परीक्षा में पास हुए उन्ही का पर्सनल इंटरव्यू हुआ। मेडिकल फिटनेस में पास करने के पश्चात चयनित विद्यार्थियों कि नियुक्ति इसी वर्ष जुलाई – अगस्त के महीने में होगी। सभी डिप्लोमा टूल एंड डाई मेकिंग के अंतिम वर्ष के हैं।
सभी का चयन एक वर्ष के ऑन जॉब इंप्लांट ट्रेनिंग में हुआ है। परफॉरमेंस के आधार पर एक वर्ष के ट्रेनिंग के बाद कम्पनी इन्हें पे रोल पर रखती है. इसी प्रकार से टूल रूम के पिछले वर्ष के 12 विद्यार्थियों को एसबी इंटरनेशनल ने परमानेंट किया है।
टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के चयन पर उन्हें बधाई दी है। गुप्ता ने बताया की टूल एंड डाई मेकिंग एक ऐसा कोर्स है जिसमे अपार संभावनाएं हैं।
इस कोर्से को करने के बाद युवाओं में उद्योग जगत में मौजूद मांग के परिस्पर प्रतिभा विकसित हो जाती है और बड़ी से बड़ी कम्पनी में ये कार्य करने के लिए तीसरे वर्ष से ही तैयार हो जाते हैं।
ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो ने बताया की एसबी इंटरनेशनल कंपनी जापान बेस्ड कंपनी है और इनका पेट बोटल मोल्डिंग टेक्नोलॉजी में अपना पेटेंट है। यह कंपनी मोल्डिंग मशींस भी बनाती है। भविष्य में चयनित विद्यार्थियों को जापान भी जाने का मौका प्राप्त हो सकता है।
प्राचार्य गुप्ता ने यह भी बताया की भविष्य में और भी कम्पनीज आनेवाली हैं इसीलिए सभी अचयनित विद्यार्थियों को उत्साहित रहने की सलाह दी है। टूल रूम रांची के प्रशासनिक आधिकारी आशुतोष मिश्रा, ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो एवं सभी फैकल्टीज ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
चयनित ट्रैनीस के नाम हैं: आयुष माहातो, रोहित कुमार महतो, अंकित कुमार, अंकित चौधरी, आदर्श कुमार सिंह, गौरव कुमार, प्रहलाद कुमार शर्मा, अंश राज, राहुल कुमार महतो, राज शेखर पाठक, सुभम चौधरी, राहुल रंजन, विशाल कुमार शर्मा, सोनू कुमार, शुभम माहातो, संजय माहातो, कमलेश कुमार पंडित, बलजीत कुमार, अमन कुमार, निबाश पूरण, दिव्या भारती, धीरेन कुमार महतो ।


















