Advertisement
Advertisement

टूल रूम में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में छात्रों को दी सफलता की प्रेरणा

रांची: झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सैयद रियाज अहमद, डायरेक्टर, टेक्निकल उच्च एवं तकनीकी विभाग ने छात्रों को सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा, “जीवन में सफलता पाने के लिए हमें अपनी प्रारंभिक आयु में ही अपने लक्ष्य तय कर लेना चाहिए, ताकि हम अपने जीवन को एक स्पष्ट दिशा और उद्देश्य दे सकें।”

समारोह में डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और बेसिक कंप्यूटर एंड इंटरनेट विद फोटोशॉप के 25 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर टूल रूम के प्राचार्य श्री महेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि  सैयद रियाज अहमद का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया और उन्हें टूल रूम का भ्रमण कराया। श्री अहमद ने टूल रूम में मौजूद संसाधनों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे शहर में ऐसे संस्थान का होना गर्व की बात है।

कार्यक्रम में श्री महेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को उनके कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन श्री मंगल टोप्पो ने किया, जबकि समापन भाषण श्री आशुतोष मिश्रा ने दिया।

समारोह के अंत में, टूल रूम के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टूल रूम के फैकल्टीज श्री पूर्णेन्दु पंकज, सुश्री नम्रता कुमारी और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...