हजारीबाग में फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के जरिए ऑनलाइन गेमिंग ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग:  पुलिस ने फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों—रामनगर कदमा निवासी क्षितिज कुमार, रितिक कुमार सिंह और एकलव्य कुमार—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच में अब तक चार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी में हवाला के जरिए पैसे के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है, जिस पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में इस मामले की पड़ताल जारी है।

एसपी अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर सात-आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद तीनों गिरफ्तार आरोपितों की ठगी में संलिप्तता स्पष्ट हुई। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और हवाला नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

Ranchi Railway Station Parking Charge: दोपहिया पार्किंग हुई दोगुनी, Airport से...

रांची रेलवे स्टेशन की पार्किंग फीस में पांच साल बाद बढ़ोतरी की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग 10 से बढ़कर 20 रुपये हुई,...

Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे...

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को...

Sahibganj Mining Scam: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में Lokayukta...

साहिबगंज के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पत्थर खनन घोटाले में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएमओ को नोटिस जारी कर अगस्त...