पुलिस को मिली कामयाबी, लूट की घटना का खुलासा, अवैध सामान के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

सुपौल : सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां 14 फरवरी की रात्रि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणियां टॉल प्लाजा के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीमेंट लोडेड ट्रेक्टर को लूटकर जदिया की तरफ भाग निकले। अपराधी द्वारा सीमेंट लूट के बाद वादी के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम देकर भाग निकले थे।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू किया अनुसंधान

इस संदर्भ में सूचना पाते ही स्थानीय थानाध्यक्ष त्रिवेणीगंज, SDPO त्रिवेणीगंज और दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ किए एवं त्रिवेणीगंज थाना कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 14 फरवरी की रात्रि विष्णुदेव यादव, साकिन कजहा और थाना जदिया निवासी त्रिवेणीगंज से एसीसी गोल्ड की 90 बोरी सीमेंट ट्रेक्टर पर लोड कर अपने घर कजहा जा रहे थे। तभी अपराधियों द्वारा टॉल प्लाजा के समीप लूटपाट की गई।

यह भी देखें :

24 घंटे के अंदर लूटी हुई सामान बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना के 24 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर लूटी गई समान को बरामद कर लिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त ब्रजेश यादव और अमित यादव लटौना त्रिवेणीगंज को गिरफ्तार कर पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में लूटी हुई सीमेंट लदा ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल आदि बरामद कर लिया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : फारबिसगंज में 2.15 लाख की छिनतई का खुलासा, जीविका दीदी ही निकली मास्टरमाइंड

Bhagalpur Ration Card eKYC: 17 अक्टूबर को नाथनगर में विशेष अभियान,...

Bhagalpur Ration Card eKYC: बिहार सरकार के निर्देश पर भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड में 17 अक्टूबर को राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी के...

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...