फल दुकान में Raid, शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा

सासाराम : सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर फल की दुकान की आर में शराब की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया व्यक्ति सुशील सोनी बताया जाता है जो सासाराम के एसडीपीओ कार्यालय के सामने फल और जूस की दुकान चलाता है। उसी की आड़ में वह शराब बेच रहा था। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर अमित आनंद ने बताया कि सिग्नेचर ब्रांड की आठ पीस शराब बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

सुशील सोनी पहले भी शराब बेचने के आरोप में जा चुका है जेल 

आपको बता दें कि पकड़ा गया सुशील सोनी पहले भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। बड़ी बात यह है कि जिस इलाके में यह फल के दुकान के आर में शराब बेच रहा था, यह इलाका काफी संवेदनशील है। बगल में सिविल कोर्ट, अनुमंडल कार्यालय, एसडीपीओ कार्यालय, नजारत और रजिस्ट्री ऑफिस है। ऐसे महत्वपूर्ण जगह पर जिस तरह से एक फल के दुकान की आड़ में शराब बिक रहे हैं। यह कई सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस फल दुकानदार सुशील सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग ने बेच दिया 20 कार्टून शराब, मची खलबली

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...