Advertisment

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मोदी सरकार को कोसा

पटना : देश भर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पटना की सड़कों पर उतरे. इस पदयात्रा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व एमएलसी समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा सहित कई नेता मौजूद रहे.

कांग्रेस की पदयात्रा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष वह एमएलसी समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मखदुमपुर गेट नंबर 89 से दीघा हाथ तक हुई. मौके पर उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उससे लेकर कांग्रेस चिंतित है. कांग्रेस पार्टी समय-समय पर महंगाई को लेकर आंदोलन करती रहेगी. उन्होंने कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई चरम पर है. जब तक हम लोग इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक महंगाई कम नहीं होगी. उन्होंने कहा कि हम लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना के रहेंगे. यह पूंजीपतियों की सरकार है और महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है.

विधान पार्षद समीर कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने आज देश भर में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा का आह्वान किया है. पटना में भी हम लोग कर रहे हैं. जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ी है, उससे आम जनता त्रस्त है लेकिन मोदी सरकार इसको लेकर कोई भी कदम नहीं उठा रही है. यह पूंजीपतियों की सरकार है और देश को पूंजीपतियों के हाथ में गुलाम बना देना चाहती है. कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी. कांग्रेस इसी तरह आंदोलन करती रहेगी.

रिपोर्ट: रोबिन

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...