महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, कहा- देश को खोखला करने में जुटी भाजपा

बोकारो : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, कहा- देश को खोखला करने में जुटी भाजपा- महंगाई के

खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष शनिवार को धरना दिया.

जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने किया.

उन्होंने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश को खोखला करने में जुटी है.

जब पांच राज्यों में चुनाव था तब महंगाई नहीं बढ़ी लेकिन चुनाव खत्म होते ही डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया गया. पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार आसमान छू रहा है. लेकिन केंद्र सरकार इसपर नियंत्रण नहीं कर रही हैं, जिसका कांग्रेस विरोध करता है.

जनविरोधी नीतियों के तहत कार्य कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि इसी महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में आयी भाजपा आज देश को महंगाई के दहलीज पर खड़ा कर दिया है. जनविरोधी नीतियों के तहत कार्य कर रही सरकार को देश के आम जनता से कोई लेनादेना नहीं है. कांग्रेस इन कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ सड़क से सदन तक विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि महंगाई को वापस लिया जाय एवं हर रोज बढ़ रही कीमतों को सरकार वापस ले. अन्यथा इसकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा. केंद्र सरकार की ओर से लगातार पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में इजाफा किए जाने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. महंगाई से जनता परेशान हैं.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...