झारखंड में कांग्रेस बना सकती है नया प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी में कवायद तेज

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। झारखंड में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस अलाकमान में कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए कांग्रेस किसी आदिवासी चेहरे की तलाश कर रही है।

कांग्रेस बना सकती है नया प्रदेश अध्यक्ष

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। फिलहाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधानसभा में सीएलपी लीडर प्रदीप यादव ओबीसी वर्ग से हैं। कांग्रेस आलाकमान के द्वारा प्रदेश में किसी आदिवासी चेहरे की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कुछ आदिवासी कांग्रेसी नेता लगातार आलाकमान के टच में हैं। वहीं रांची से लेकर दिल्ली तक आदिवासी समाज से आने वाले नेता लॉबिंग कर रहे हैं।

पिछले साल अगस्त में केशव महतो कमलेश बने थे प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि, पिछले साल 16 अगस्त को केशव महतो कमलेश झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उनसे पहले इस पद को राजेश ठाकुर संभाल रहे थे। कांग्रेस ने झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष को तब बदला था, जब यहां सिर पर विधानसभा का चुनाव था। कांग्रेस ने यह चुनाव केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में ही इंडिया ब्लॉक के साथ लड़ा था। इस चुनाव में इंडिया ब्लॉक ने बड़ी जीत हासिल करते हुए प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी थी।

बता दें कि, दो दिन पहले ही कांग्रेस ने झारखंड समेत 9 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों को बदला था। झारखंड में के राजू कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं। इससे पहले गुलाम अहमद मीर इस पर थे।

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...