Police की तत्परता से टल गई बड़ी घटना, इलाका छावनी में तब्दील

जमुई: जमुई जिले के झाझा प्रखंड के बलियाडीह पंचायत में आज दोपहर बड़ा हादसा होते-होते बचा। बलियाडीह की बड़ी मस्जिद के पास मुस्लिम बहुल इलाके में हिन्दू संगठन के काफिले पर अचानक हमला हो गया। इस हमले में हिन्दू शेरणी खुशबू पांडे और उनके साथ चल रहे संगठन के सदस्यों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंच कर आनन फानन में स्थिति पर नियंत्रण किया।

Lover के साथ मिल पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने…

बताया जा रहा है कि हिन्दू संगठन का काफिला, जिसमें लगभग आधा दर्जन चार पहिया वाहन और कई बाइक शामिल थीं, बजरंगबली की पूजा और प्रसाद ग्रहण के बाद मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के करीब 300 लोगों ने काफिले पर हमला कर दिया। हमले में नितीश कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिन्दू शेरणी खुशबू पांडे ने किसी तरह अपनी कार में छुपकर जान बचाई। उन्हें भी चोटें आई हैं।

1 229 22Scope News

Police ने पाया स्थिति पर नियंत्रण

झाझा थाना के Police SI नंदन राय ने मौके पर पहुंचकर बहादुरी दिखाते हुए खुशबू पांडे की जान बचाई। घटना के बाद खुशबू पांडे ने कहा कि अगर प्रशासन मौके पर नहीं होता, तो शायद हम जिंदा नहीं बचते। हमने किसी तरह छुपकर अपनी जान बचाई। हमला करने वाले कह रहे थे कि मुझे ज़िंदा जला देना है। घटना के वक्त झाझा प्रशासन की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। हालांकि, टीम में जवानों की संख्या कम थी, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में मुश्किलें आईं। फिलहाल, इलाके में Police की टीम तैनात कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Ex Rail Minister ललित नारायण मिश्रा की मनाई गई पुण्यतिथि, मंत्री नीरज बबलू ने…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...

Daroga Prasad Rai Jayanti: दारोगा प्रसाद राय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Daroga Prasad Rai Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...