Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, जानिए क्या है मामला

दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, जानिए क्या है मामला

भागलपुर : दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका- सोशल मीडिया पर

भागलपुर से एक परिवार को खुलेआम बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है.

यह वीडियो तातारपुर थाना अंतर्गत उर्दू बाजार के बरईचक लाल कोठी मोहल्ले का है.

बताया जाता है कि ब्राउन शुगर पीने पर मना करने को लेकर विवाद हुआ.

लाल कोठी में गोपाल साह एवं अन्य परिवार को पूर्व डिप्टी मेयर इकबाल उर्फ बाबुल खान के

बेटे व अन्य लोग गोपाल साहू के पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा है.

वायरल वीडियो में कई लोगों की बेरहमी से पिटाई हो रही है.

अब मामला क्या है कोई खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है.

सूत्रों की माने तो यह मामला ब्राउन शुगर पीने से मना करने का बताया जा रहा है.

वहीं कुछ लोग लड़कियों पर फवतीयां कसने की भी बात कर रहे हैं.

घरवालों के साथ भी हुई मारपीट

इमरान के समर्थन में एक दर्जन से अधिक लोग जमा होकर पिटाई करने वाले युवक के घर धावा बोल घरवालों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान घर से खींचकर गोपाल साह और उसके बेटे को हमलावरों ने लात घुसा और मारपीट की.

मकान बनाने को लेकर हुआ विवाद

बताते चलें कि पूर्व डिप्टी मेयर बाबुल खान खुद इस हमलावरों की भीड़ में शामिल थे लेकिन वह सबको छुड़ाते नजर आए हैं. गुप्त सूत्रों से पता चला है कि नए मकान बनाने के क्रम में गोपाल शाह और इमरान में नोकझोंक हुई थी.

थानाध्यक्ष ने दिया ये बयान

इसी बाबत उस इलाके के लोग आक्रोशित होकर रात में गोपाल शाह के समर्थन में रोड जाम कर दिया, और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इधर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट रास्ता विवाद और फब्तियां कसने को लेकर होने की बात सामने आ रही है. भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा कि 24 घंटे का समय पुलिस ने लिया है. इसी मांग पर हमलोगों ने अभी धरना समाप्त किया है. पुलिस अपने वादे से मुकरेगी तो दोबारा आंदोलन होगा.

एसएसपी ने की सद्भाव बनाए रखने की अपील

वही घटनास्थल पर पहुंचकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें और भी जो दोषी पाए जाएंगे, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छापेमारी जारी है. साथ ही एसएसपी ने लोगों से सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की है.

रिपोर्ट: शक्ति

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...