Advertisment

PACS कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल हुए मंत्री, कर्मियों ने रखी ये मांग…

गया: गया रेड क्रॉस के सभागार में PACS कर्मचारी संघ गया इकाई की ओर से जिला स्तरीय बैठक का सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार शामिल हुए। इसके अलावा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार, प्रदेश कोषाध्याय चंदन कुमार देव, गया जिलाध्यक्ष अनिल प्रसाद, जिला सचिव रमेश कुमार पाल, जिला प्रवक्ता संजय कुमार, मीडिया प्रभारी नैतिक कुमार के अलावा पश्चिमी चंपारण, बेतिया, गोपालगंज जहानाबाद व जिले के अध्यक्ष शामिल थे।

PACS कर्मियों ने रखीं अपनी मांग

आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। संघ के गया इकाई की ओर से आगत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर व अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मेलन के माध्यम से वक्ताओं ने मंत्री डॉ प्रेम कुमार के माध्यम से सरकार से पैक्स प्रबंधकों को वेतन का भुगतान करने, जिन PACS में पीडीएस नहीं है वहां PACS को लाइसेंस देने व अन्य की मांग रखी।

PACS कर्मियों की मांग पर मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर कमेटी अधिकारियों की बनाई गई है। मुख्यमंत्री द्वारा लगातार प्रयास की जा रही है, विभागीय स्तर पर अधिकारियों की कमेटी बन चुकी है मार्च तक निर्णय हो जाएगा। पेक्स प्रबंधक पूरा समय देकर काम कर रहे हैं क्योंकि फाइनेंशियल मामला है वित्त विभाग के साथ मुख्यमंत्री की सहमति की आवश्यकता कल ही उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक आयोजित है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya में मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...