Dhanbad: विवाहिता हत्या मामले में पति समेत छह दोषियों को उम्रकैद, तीन साल बाद आया फैसला

Dhanbad: तीन साल पुराने दहेज को लेकर विवाहिता की हुई हत्या के एक मामले में दोषी पाते हुए न्यायालय ने आज छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही जिला व सत्र न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। वहीं पीड़ित पक्ष न्यायालय के इस फैसले से संतुष्ट हैं।

Dhanbad: दहेज हत्याकांड में छह को उम्रकैद

अभियोजन के अनुसार, पुलिस ने अनुसंधान के बाद 4 सितंबर 2022 को छह लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र समर्पित किया था। 20 जून 2023 को कोर्ट ने पति देवेन कर्मकार समेत छह आरोपियों के विरुद्ध आरोप गठित कर केस की सुनवाई शुरू की थी। इसमें केस विचारण के दौरान 18 गवाहों का परीक्षण कराया गया था।

Dhanbad: विवाहिता की गला दबाकर हत्या

जानकारी के अनुसार, बलियापुर में विवाहिता किरण देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बलियापुर के घोंघाबाद निवासी पति देवेन कर्मकार, सास जोशना देवी, चाचा ससुर शंकर कर्मकार, उसकी पत्नी सुनीता देवी, बिट्टू कर्मकार व दीपक कर्मकार को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने सजा के बिंदु पर आज अपना फैसला सुनाया।

मृतक किरण देवी की बहन लखी देवी ने बलियापुर थाने में 11 जून-2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लखी देवी ने बताया कि उनकी बहन किरण देवी को दहेज के लिए ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते थे।

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...