Bokaro: उपायुक्त आवास में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro: जिले के उपायुक्त (डीसी) आवास में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने 75,000 रुपये नकद, जेवरात और कुछ अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना बोकारो सिटी थाना क्षेत्र की है और मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

Bokaro: काम करने वाली महिला पर शक

प्रारंभिक जांच में संदेह उपायुक्त आवास में कार्यरत एक महिला कर्मचारी पर जताया गया है। इसी आधार पर उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Bokaro: पुलिस की कार्रवाई

सिटी थाना पुलिस ने उपायुक्त आवास पर तैनात होमगार्ड के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। कुछ चोरी हुए सामानों की बरामदगी हो चुकी है, जबकि शेष की तलाश जारी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल मामले के खुलासे की उम्मीद है।

Bokaro: चर्चा में मामला

उपायुक्त आवास में चोरी की इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन पर इस मामले को जल्द सुलझाने का दबाव बढ़ गया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

झूठ,फरेब के बीच झूलता झारखंड का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...

रसूलपुर ग्राम पंचायत बना महिला नेतृत्व का अनुपम मॉडल

Patna: बिहार के रोहतास जिले की रसूलपुर ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण प्रशासन और सतत विकास के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल कायम...

असम के बाद अब बंगाल में भी गरजेंगे CM Hemant Soren,...

Jharkhand: देशभर के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। झारखंड से सटे राज्यों में झारखंड के नेता भी एक्टिव हैं खासकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img