जेपीएससी अभ्यर्थी गुलाम हुसैन की बिगड़ी तबियत, सदर अस्पताल में किया गया भर्ती

रांची : पिछले आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जेपीएससी पीटी परीक्षा के सफल अभ्यर्थी गुलाम हुसैन की तबियत बिगड़ गई है. मौके पर पहुंची मेडिकल की टीम ने उनका टेस्ट किया. उसके बाद गुलाम हुसैन को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज चल रहा है.

जेपीएससी अभ्यर्थियों ने मेडिकल टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुलाम हुसैन की तबियत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन ये लोग दो घंटे के पहुंची. उसके बाद भी वे लोग जांच नहीं कर रहे थे. जब डॉक्टरों पर दवाब बनाया गया तब जाकर उन्होंने गुलाम हुसैन की जांच की. बताया जा रहा है कि जेपीएससी पीटी परीक्षा के सफल अभ्यर्थी गुलाम हुसैन की तबियत सुबह से ही बिगड़ गई थी, उसके बाद डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया. डॉक्टरों की टीम ने जांच करने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी. गुलाम हुसैन को तत्काल रांची  सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भर्ती करा दिया है. वहीं रांची सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अभी इनका इलाज चल रहा है.

बता दें कि सातवीं से दसवीं जेपीएससी पीटी परीक्षाफल रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (जेएसएसयू) के आंदोलन का आज 50वां दिन है.

जेपीएससी अध्यक्ष की राज्यपाल से मुलाकात, पत्रकारों से नहीं की कोई बात

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...