महाकुंभ में सबसे अधिक दौरा करने वाले CM बने Yogi आदित्यनाथ

प्रयागराज: महाकुंभ में सबसे अधिक दौरा करने वाले CM बने Yogi आदित्यनाथ। महाकुंभ में लगातार कीर्तिमान के नए आयाम बन रहे हैं। सबसे ताजा कीर्तिमान बीते शनिवार को महाकुंभ 2025 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी तीर्थ में डुबकी लगाने का बना।

उसके बाद बीते शनिवार के अपराह्न भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सपरिवार संगम स्नान पहुंचे तो उनकी आगवानी में CM Yogi ने पहुंचे थे एवं संगम में डुबकियां भी लगाई थीं। अब रविवार को भी CM Yogi महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचने वाले हैं।

इसी क्रम में जो तथ्य सामने आया है वह यह कि CM Yogi आदित्यनाथ अब तक कुंभ के दौरान सबसे अधिक आयोजन स्थल का दौरा करने वाले CM बन गए हैं। CM Yogi के मुकाबले इस मामले में कोई नहीं टिकता।

महाकुंभ में आज CM Yogi का 18वां दौरा

महाकुंभ 2025 के आयोजन में आस्था के लिए सरकारी व्यवस्था का खुद ही सतत आकलन करने की CM Yogi की तत्परता को इसी से समझा जा सकता है कि एक-दो बार नहीं एक दर्जन से अधिक बार CM Yogi न केवल महाकुंभ मेला क्षेत्र का दौरा किया बल्कि कई बार संगम में पावन डुबकियां भी लगाईं।

इसे महाकुंभ को लेकर देश और दुनिया के साथ सियासी विरोधियों को भी CM Yogi की से गूढ़ संदेश भी माना जा रहा है जिसे वह जुबां पर नहीं ला रहे बल्कि करके दिखा रहे हैं।

संगम तट पर राष्ट्रपति संग सीएम योगी और राज्यपाल की फाइल फोटो
संगम तट पर राष्ट्रपति संग सीएम योगी और राज्यपाल की फाइल फोटो

माना जा रहा है कि बार-बार महाकुंभ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर CM Yogi की संजीदगी एवं तत्परता ने आस्थावानों में महाकुंभ को लेकर हुए व्यवस्था के प्रति ऐसा भरोसा जगाया है कि श्रद्धालुओं की भीड़ अनवरत महाकुंभ के लिए प्रयागराज को बढ़ रही है।

CM Yogi आदित्यनाथ रविवार को फिर महाकुंभ नगर में आएंगे। बीते अक्तूबर में महाकुंभ का लोगो जारी होने के बाद यह उनका 18वां दौरा होगा। CM Yogi का हेलिकॉप्टर करीब ढाई बजे अरैल में उतरेगा। वहां से सेक्टर 21 स्थित सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे।

आधे घंटे बाद करीब सवा 3 बजे वह सेक्टर 20 स्थित शिविर में श्रीकांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से भेंट करेंगे। 45 मिनट की वार्ता के बाद करीब 4 बजे वह अरैल जाएंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

संगम क्षेत्र में सीएम योगी
संगम क्षेत्र में सीएम योगी

यूपी में CM पंत ही 3 बार महाकुंभ के दौरे पर पहुंचे थे

महाकुंभ के कीर्तिमानों एवं अतीत के ब्योरे को खंगालने पर रोचक ब्योरा सामने आया है। यह ब्योरा अपने आपमें महाकुंभ को लेकर CM Yogi की तत्परता को बिना बोले ही सब उजागर करने वाला है।

बीते जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक के 45 दिनों में CM Yogi आदित्यनाथ ने 12 बार मेले का दौरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले CM बन गए हैं। महाकुंभ का इतिहास तो बहुत प्राचीन हैं।

लेकिन आजाद भारत का पहला महाकुंभ 1954 में 14 जनवरी से 3 मार्च तक लगा था। उस वक्त CM गोविंद वल्लभ पंत थे। वह दो से तीन बार आकर पैदल व नाव से जायजा लेकर गये थे। इसके अलावा कोई अन्य CM इतनी बार महाकुंभ में नहीं आया।

CM Yogi के साथ इस खासियत यह रही है कि वह खुद अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ डुबकी लगाने पहुंचे थे। उसके अलावे भी अलग-अलग मौके पर CM Yogi ने VVIP के साथ संगम में डुबकी लगाई।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM Modi और अब बीते शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगम दौरे पर CM Yogi साथ रहे। इसके अलावा भी वह यहां के दौरे पर पहुंचते रहे।

संगम पर पूजन करते सीएम योगी
संगम पर पूजन करते सीएम योगी

महाकुंभ 2025 मेला क्षेत्र में CM Yogi के दौरों का ब्योरा एकनजर में

इसी क्रम में महाकुंभ 2025 के ब्योरों पर नजर डालें तो CM Yogi आदित्यनाथ के महाकुंभ को लेकर संजीजदगी एवं तन्मयता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

सबसे पहले महाकुंभ 2025 शुरू से ऐन पहले बीते 9 जनवरी को महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचकर CM Yogi 13 अखाड़ों, दंडीबाड़ा, खाक चौक और महासभा के शिविर में पहुंचे थे साथ ही डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी CM Yogi ने किया था।

अगले दिन 10 जनवरी को CM Yogi ने प्रसार भारती के चैनल कुंभवाणी का शुभारंभ एवं मेला स्थल पर परिवहन निगम की बसों को दिखाई हरी झंडी दिखाई। फिर बीते 19 जनवरी को CM Yogi ने पूज्य शंकराचार्य, संत महात्माओं से मुलाकात की। साथ ही प्रदर्शनी, पुलिस गैलरी, संविधान गैलरी, पर्यटन गैलरी का शुभारंभ किया।

उसके बाद बीते 22 जनवरी को CM Yogi ने मेले में पूरे मंत्री परिषद के साथ पावन संगम स्नान किया और कैबिनेट की बैठक भी की। फिर 25 जनवरी को अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के कार्यक्रम में CM Yogi पहुंचे थे। साथ ही गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में गए एवं विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन में भाग लिया।

संगम में सूर्य को अर्घ्य देते सीएम योगी संग जेपी नड्डा
संगम में सूर्य को अर्घ्य देते सीएम योगी संग जेपी नड्डा

फिर 27 जनवरी को  गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर CM Yogi यहां पहुंचे एवं उनका स्वागत किया और त्रिवेणी संगम में पूजन किया। फिर बीते 1 फरवरी CM Yogi ने भारत सेवाश्रम शिविर का दौरा। साथ ही CM Yogi ने उसी दिन उपराष्ट्रपति का स्वागत और दुनिया के 73 देशों के राजनयिकों से संवाद  करते हुए व महाकुंभ मेले संबंधी समीक्षा बैठक भी ली।

फिर 4 फरवरी को CM Yogi ने बौद्ध महाकुंभ कार्यक्रम में सहभागिता की  एवं मीडिया से संवाद करने के साथ ही भूटान नरेश का स्वागत किया था। अगले दिन 5 फरवरी को पीएम मोदी के महाकुंभ में आगमन पर CM Yogi स्वागत किया एवं त्रिवेणी संगम का पूजन किया था।

उसके बाद बीते 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर CM Yogi ने स्वागत किया। साथ ही CM Yogi राष्ट्रपति के साथ हनुमान मंदिर, अक्षयवट, डिजिटल महाकुंभ परिदर्शन कराने को गए थे। फिर 16 फरवरी को महाकुंभ में CM Yogi ने जलवायु सम्मेलन में सहभागिता की। साथ ही उसी रोज प्रदीप मिश्रा की कथा और प्रभु प्रेमी संघ शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुए।

बीते कल 22 फरवरी  को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आगमन पर CM Yogi ने ही स्वागत किया एवं महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...