Champions Trophy में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पहला विकेट 31 पर गिरा

डिजिटल डेस्क : Champions Trophy में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पहला विकेट 31 पर गिरा। Champions Trophy 2025 में रविवार को दुबई में खेले जा रहे भारत-पाक के रोमांचक मुकाबल में पाकिस्तान की ओर से जीत के लिए दिए गए 242 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है।

शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर फुलर लेंथ गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। यह वही गेंद थी, जिस पर रोहित 2021 टी20 विश्व कप में शाहीन की गेंद पर आउट हुए थे। फिलहाल शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

रोहित और गिल ने शुरू की पारी…

पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की ओर से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने किया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। उन्होंने केवल दो रन खर्च किए।

पहले ओवर में दो रन बनाने के बाद दूसरे ओवर में भारत ने 10 रन बटोरे। रोहित ने नसीम शाह के ओवर में लगातार दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 12 रन हो गया था।

शाहीन अफरीदी की दूसरी गेंद पर रोहित ने खाता खोला। लेग साइड पर सिंगल लिया। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 9000 रन पूरे करने वाले ओपनर बन गए हैं। ये कारनामा उन्होंने 181 पारियों में किया है।

पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में भारतीयों का जोश हाई
पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में भारतीयों का जोश हाई

पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी पूरी पाकिस्तानी टीम

इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने वनडे में लगातार पांचवें मैच में विपक्षी टीम को 50 ओवर के अंदर ऑलआउट किया है। हर्षित राणा ने खुशदिल शाह को कोहली के हाथों कैच कराया और पाकिस्तान की पारी समेट दी। खुशदिल ने 39 गेंद में दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से कुलदीप ने सबसे ज्यादा तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके। विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बने। उनके इस फॉर्मेट में 157 कैच हो गए हैं।

फील्ड में पाकिस्तानी विकेट गिरने पर प्रसन्न मुद्रा में भारतीय खिलाड़ी।
फील्ड में पाकिस्तानी विकेट गिरने पर प्रसन्न मुद्रा में भारतीय खिलाड़ी।

बाबर और इमाम ने पाकिस्तान को दिलाई थी सधी शुरूआत…

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को बाबर आजम और इमाम उल हक ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा।

उन्होंने बाबर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंद पर पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में इमाम उल हक भी रन आउट हो गए। वह 26 गेंद में 10 रन बना सके।

47 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सऊद शकील और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। इस बीच शकील ने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। उन्होंने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया। वह 77 गेंद में तीन चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही फिर से विकेट की झड़ी लग गई।

शकील भी 76 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। तैयब ताहिर चार रन और सलमान अली आगा 19 रन बनाकर आउट हुए। सलमान को कुलदीप और तैयब को जडेजा ने पवेलियन भेजा।

शाहीन अफरीदी खाता नहीं खोल सके। नसीम शाह 14 रन और हारिस रऊफ आठ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप और हार्दिक के अलावा हर्षित राणा, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img