Patna में कल से शुरू होगा अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25

आज होगा ‘अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25’ का आगाज़

Patna: बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं भारत सरकार के क्रीड़ा बोर्ड के मार्गदर्शन में ‘अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25’ का आयोजन 25 फरवरी 2025 से 03 मार्च 2025 तक राजधानी Patna में स्थित उर्जा ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

इस आयोजन में अलग-अलग प्रदेशों की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल मिलाकर लगभग 750 प्रतिभागी इसमें शिरकत कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता की खासियत यह है कि इसमें भाग लेने वाले सारे प्रतिभागी सरकारी पदाधिकारी हैं और उनके द्वारा ही अलग-अलग विधाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह 25 फरवरी 2025 को संध्या 5:30 बजे Patna के उर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

Patna DM ने किया कई हॉस्टल का निरीक्षण, कहा ‘सीएम की घोषणाओं को…’

यह प्रतियोगिता कई सांस्कृतिक विधाओं में आयोजित होगी जिसमें लघु नाट्य प्रतियोगिता 25 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित होगी, संगीत प्रतियोगिता अट्ठाईस फरवरी से दो मार्च तक चलेगी, और तीन मार्च को नृत्य प्रतियोगिता होगा। प्रतियोगिता का आयोजन लघु नाट्य, हिन्दुस्तानी संगीत, कर्नाटक संगीत, पाश्चात्य गायन, लोक गायन, वाद्य संगीत सहित विभिन्न श्रेणियों में किया जा रहा है। सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिविल सेवा पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, गायक समेत सभी विधाओं में पुरस्कार वितरण किए जाएँगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार हैं। आयोजन समिति के सचिव वित्त विभाग के विशेष सचिव राहुल कुमार हैं। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग अंतर्गत केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तत्वावधान में बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सांस्कृतिक प्रभाग द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन के सुचारु संचालन के लिए आयोजन के दौरान डॉक्टर, नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट और एम्बुलेंस चालक की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PM पहुंचे भागलपुर, किसानों के साथ ही राज्य को दी कई सौगात, सीएम नीतीश ने कहा…

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img