Commercial Advertisment

बोलेरो और ऑटो में टक्कर, एक की मौत, 4 लोग जख्मी

नवादा : नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फरहा गांव के समीप अज्ञात बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर एक की घटनास्थल पर मौत हुई है जबकि चार अन्य घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान जिले के गोंडापुर निवासी शिक्षक नरेश चौधरी, मनोज मनोज पांडे और मृत्युंजय कुमार पांडे के रूप में की गई है। जबकि मृतक की पहचान झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के सतगामा थाना के कुमैना गांव निवासी सिकंदर कुमार के पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है। युवक नवादा से अपने नानी घर बलिया बुजुर्ग जा रहा था। सभी शिक्षक अकबरपुर के फुलमा मध्य विद्यालय, माखर मध्य विद्यालय सभी शिक्षक नवादा से अपने स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान फरहा के समीप अज्ञात बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मारकर फरार हो गया।

यह भी पढ़े : बारात जा रहे बाइक सवार तीन शख्स की सड़क हादसे मौत

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, रिशु...

Rishabh Pratap Singh Kaimur: कैमूर जिले के कुदरा स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में...