Advertisment

गया में भागलपुर की महिला सिपाही की संदेहास्पद मौत

भागलपुर : बीते दिनों गया के शेरघाटी में अग्निशमन विभाग में कार्यरत महिला सिपाही ज्योति कुमारी ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर, ज्योति के मौत का खबर मिलते ही उसके मायका और ससुराल के लोगों ने शेरघाटी थाने में पहुंचकर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद और सिपाही राजेश कुमार के खिलाफ प्रताड़ित करने, डराने और आत्महत्या हेतु उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मृतका सिपाही ज्योति का शव तड़के सुबह भागलपुर स्थित लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर पहुंची और परिजनों में कोहराम मच गया।

यह आत्महत्या नहीं हत्या है – मृतक ज्योति के पति

वहीं मृतका सिपाही ज्योति कुमारी के पति चंदन कुमार ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। हमारी पत्नी को विभाग के अधिकारी और सिपाही प्रताड़ित करते थे और उनसे निजी कार्य कराया जाता था। इसकी उचित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बहरहाल, उक्त सिपाही को गिरफ्तार भी किया गया है। दूसरी ओर गया के एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अग्निशमन विभाग की महिला सिपाही के द्वारा आत्महत्या की घटना का अनुसंधान जारी है। जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

यह भी पढ़े : गया : महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुद के कमरे में फंदे से लटकी मिली ज्योति कुमारी

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Koderma Committee Fraud Case: कोडरमा में चिट फंड ठगी मामला, कोर्ट...

Koderma Committee Fraud Case:  झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में एक 'कमेटी' (चिट फंड) स्कीम से जुड़े लाखों रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले...

JPSC Student Protest Hemant Soren: JPSC परीक्षा विवाद पर सरकार का...

JPSC Student Protest Hemant Soren: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: गढ़वा में शिबू सोरेन की...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को पद्म भूषण 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के...