Inter परीक्षा के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन आज से शुरू

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) इंटर परीक्षा 2025 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार यानी 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा। मूल्यांकन कार्य आठ मार्च तक चलेगा। पटना जिले में इंटर उत्तरपुस्तिकाओं के लिए सात मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं राज्य भर में 100 से अधिक केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी सह परीक्षक और प्रधान परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में होगा – बोर्ड

बोर्ड ने कहा कि मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में होगा। सुबह नौ बजे से शाम पांच तक मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। निर्देश के अनुसार, मूल्यांकन करने वाले सह परीक्षक, प्रधान परीक्षक, एमपीपी, कंप्यूटर के जानकार शिक्षक, कर्मी/सुपरवाइजर और अन्य कर्मियों को आठ बजे तक मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश कर लेना होगा।

यह भी देखें :

बोर्ड ने प्रतिदिन उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की सीमा भी निर्धारित की है

आपको बता दें कि बोर्ड ने प्रतिदिन उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की सीमा भी निर्धारित की है। प्रतिदिन प्रत्येक सह परीक्षक द्वारा न्यूनतम 45 और अधिकतम 55 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। बोर्ड ने कहा कि मूल्यांकन में किसी प्रकार की अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में जिन स्कूलों में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है वहां प्रत्येक केंद्र पर सुपरवाइजर, मेकर और चेकर के रूप में 23 कंप्यूटर के जानकार शिक्षक को प्रतिनियुक्त की गई है।

यह भी पढ़े : इंटरमीडिएट परीक्षा : कल से होगी शुरू

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...