Advertisement
Advertisement

विक्षिप्त आदिवासी युवक की पुलिस ने की बेरहमी से पिटाई

कटिहार : कटिहार में मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक अनिल बास्की को पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के तरफ से संज्ञान लिए जाने के बाद उनकी पार्टी के दिवंगत पूर्व विधायक नीरज यादव की पत्नी बेबी देवी पीड़ित के घर पहुंच कर उन लोगों से मुलाकात की। राजद नेत्री ने कहा कि पोठिया थाना पुलिस ने छोहार पंचायत वार्ड नंबर-9 बड़ी संथाली आदिवासी टोला के अनिल बास्की को जिस तरह से बेरहमी से पिटाई की है। उसके लिए तमाम पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

जल्द कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव करेगी आदिवासी विकास परिषद

उधर, आदिवासी विकास परिषद ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव और रोड जाम की बात कर रहे हैं। अनिल बास्की के परिजनों की माने तो कल देर शाम उनके भाई बाजार के तरफ गया था। इस दौरान वह हर दिन की तरह पुलिस की गाड़ी को देखकर दुआ सलाम करने लगा। जिससे नाराज होकर पुलिसकर्मी उनके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दिया।

यह भी पढ़े : बुजुर्ग की हत्या से इलाके में फैली सनसनी

यह भी देखें :

सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...