कोल्ड स्टोरेज पर MLA अमित यादव ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से पूछा सवाल, मंत्री का जवाब

रांची: हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज निर्माण को लेकर विधायक अमित यादव ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि बरकट्ठा, इचाक, दारू, टाटी जरिया और कोडरमा के जयनगर में कब तक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा।

इस पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जवाब देते हुए कहा कि हजारीबाग जिले में पहले से 5000 एमटी क्षमता का कोल्ड स्टोरेज फंक्शनल है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मॉडल सीत ग्रह निर्माण योजना के तहत लगभग 30 जिलों में सीत ग्रह निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि, प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज निर्माण की योजना फिलहाल नहीं है, क्योंकि कैपिटल एक्सपेंडिचर को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि किसान के लिए 100 किलोमीटर दूर कोल्ड स्टोरेज तक जाना कठिन हो सकता है, और इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्थानीय स्तर पर सीत ग्रह की क्षमता बढ़ाने की बात की। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर किसान समूह (एफपीओ) या अन्य समूहों के पास 5 एमटी या 30 एमटी क्षमता के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करना संभव हो, तो सरकार इस प्रोजेक्ट पर विचार कर सकती है।

अंत में, मंत्री ने यह भी कहा कि कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में जो समय लगता है, उससे अधिक समय विभाग ले रहा है, और इसके लिए जनता को अधिक सूचना दी जाएगी।

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...