Advertisment

लूटकांड में संलिप्त 2 अभियुक्त को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने में आगामी 23 जनवरी को एक पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया। आवेदन में उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को समय करीब नौ बजे वारिसलीगंज से काम करके घर लौट रहे थे। इसी क्रम में दौलतपुर पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात अपराधी के द्वारा डरा धमका कर 15 हजार रुपए मोबाइल इत्यादि को लूट लिया गया। इस संदर्भ में वारिसलीगंज थाना में कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि कांड की गभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सटीक आसूचना संकलन एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कांड में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध को स्वीकार किया तत्पश्चात उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी संतोष कुमार और राजबलभ कुमार उर्फ राजबलम कुमार को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से लूटे गए दो मोबाइल
बरामद किया गया है।

यह भी देखें :

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने देशी कट्टा किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रजौली थाना क्षेत्र के अमावां गांव के एक युवक द्वारा देशी कट्टा एवं रामपुरी चाकू का वीडियो फेसबुक स्टोरी पर डालने के बाद पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो युवकों गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह एक वायरल वीडियो मिला। जिसमें एक चाकू एवं देशी कट्टे के साथ एक युवक का हाथ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो को लेकर एक विशेष टीम बनाया गया। टीम में मेरे अलावे थाने में पदस्थापित एसआई पिंकी कुमारी एवं एएसआई अमित कुमार वर्मा के साथ सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे।

Nawada Police 1 1 22Scope News
वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने देशी कट्टा किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो में निहाल राज नाम से एक आईडी पर वीडियो पोस्ट किया गया था। फेसबुक आईडी की पड़ताल किए जाने पर आईडी अमावां गांव निवासी जगदीश राजवंशी के पुत्र निहाल कुमार का निकला। निहाल कुमार को पकड़कर पूछताछ करने के दौरान बताया गया कि उक्त वीडियो में अमावां गांव के ही महेंद्र राजवंशी के पुत्र प्रवेश राजवंशी है। निहाल कुमार के निशानदेही पर प्रवेश राजवंशी को पकड़ा गया और देशी कट्टा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त देशी कट्टा के साथ दोनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : सीवान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...