Commercial Advertisment

लूटकांड में संलिप्त 5 अभियुक्त को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : पिछले सप्ताह वारिसलीगंज एवं शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन लूट की घटनाएं हुई थी। जिसमें अज्ञात अपराधियों द्वारा राहगीरों से नगद, जेवरात, मोबाइल फोन और वीडियो कैमरा इत्यादि सामनों को लूट किया गया था। इस संदर्भ में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर वारिसलीगंज थाना और शाहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

Goal 1 22Scope News

SIT की टीम ने 5 लूटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि गठित एसआईटी द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलित कर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त हर्ष कुमार को नेवाजगढ़ के कर्बला से गिरफ्तार किया गया। उसके स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य चार अभियुक्त को मो. आमिर के घर से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, नगद, जेवरात एवं वीडियो कैमरा भी बरामद किया गया। सभी अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उनसे सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उन्होंने सभी लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं बताया कि ये लोग गिरोह बनाकर ये घटना कारित करते हैं। पूछताछ उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। अग्रतर कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : हत्या में संलिप्त तीन अभियुक्त 48 घंटे के अंदर हथियार के साथ गिरफ्तार…

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Santosh Kumar Suman Congress Statement: तेजस्वी, ममता, केजरीवाल और अखिलेश पर...

Santosh Kumar Suman Congress Statement, पटना: बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार...

Bihar River Silt Road Construction: बिहार में छठ पर चलेंगी 10...

Bihar River Silt Road Construction, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद देर रात पटना लौट आए। बुधवार...

NIA Raid Hazaribagh: हजारीबाग में सुबह 4 बजे NIA की रेड!...

NIA Raid Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार की सुबह एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के...