Bihar में शराबबंदी से पुरूष और महिलायें दोनों खुश, सीएम नीतीश ने कहा…

Bihar मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध तथा विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये समुचित निर्देश

पटना: Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मद्य निषेध तथा विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अद्यतन विधि व्यवस्था एवं शराबबंदी को बेहतर ढंग से लागू करने को लेकर किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिये पूरी तरह सतर्क और एक्टिव रहें। पुलिस गश्ती में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। पर्व-त्योहारों को देखते हुये असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि मद्य निषेध को प्रभावी ढंग से लागू करने करने के लिये समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के पूर्व लोग शराब पीकर अपनी सारी कमाई उड़ा देते थे, आज वही पैसा दूसरे काम में लग रहा है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। साथ ही समाज में शांति और भाईचारे का माहौल बना है। शराबबंदी से पुरूष और महिलायें दोनों खुश हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar में पहली बार होगा ‘एशिया रग्बी अंडर 20 सेवेन्स चैंपियनशिप 2025’

उन्होंने कहा कि नीरा के उत्पादन एवं बिक्री को बढ़ायें। नीरा स्वास्थ्य के लिये उपयोगी एवं स्वादिष्ट होता है। नीरा के संग्रह, बिक्री, नीरा के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करें ताकि इससे जुड़े लोगों के आय की स्रोत सृजित हो सके। शराबबंदी के बेहतर क्रियान्वयन के लिये लोगों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहें। शराब के सेवन से होनेवाली हानियों एवं बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करें। ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये वैकल्पिक रोजगार सृजन के लिये समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें – देश में विकास दर में Bihar दूसरे स्थान पर, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा…

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि एवं अपर पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध सुशील खोपड़े मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Police Week: उत्कृष्ट बहादुर अधिकारी समेत आमजन को भी सीएम ने किया सम्मानित
Saffrn

Trending News

Dhanbad News: मध्य प्रदेश से आए 56 युवाओं का धनबाद में...

धनबाद: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत आयोजित 'युवा संगम' फ़ेज़-6 प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, मध्य प्रदेश से 56 सदस्यों का...

Dhanbad: गोल्फ ग्राउंड मेले में चल रहा था अवैध खेल! जांच...

Dhanbad News: रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में चल रहे मेले में अवैध रूप से पार्किंग फीस वसूलने की खबरों के बाद धनबाद नगर...

खलारी में डीएसपी का विशेष निगरानी अभियान, बाजारों में जांच और...

खलारी: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम खलारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) राम...

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img