Banka में झारखंड के मंत्री का जोरदार स्वागत, लोगों ने कहा ‘नाम रौशन किया…’

बांका: झारखंड सरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव का बांका के समुखिया मोड स्थित शहीद महेंद्र गोप मैदान पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह किया गया। बांका के लाल राजद नेता मंत्री संजय प्रसाद यादव को देखने के लिए सामुखिया मोड स्थित मैदान में लाखों की भीड़ जुट गई। सम्मान समारोह की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने किया एवं मंच का संचालन मिठन यादव ने किया।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष ने कहा मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड में अपना पताका लहरा कर Banka का नाम रोशन किया है। हम Banka वासी उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष ने चांदी का मुकुट पहना कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आए हुए तमाम राजद नेता एवं कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए कहा यदि हम लोग इसी तरह से एक जुट होकर मेहनत करेंगे तो हमारे नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

यह भी पढ़ें – Bihar के 59 हजार शिक्षक बने विशिष्ट शिक्षक, सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा माई बहन मान योजना लाई जाएगी जिसमें सभी महिलाओं को 2500 रूपये महीना दिया जाएगा। वृद्धा पेंशन 400 रूपये से बढ़कर 1500 रूपये प्रति माह किया जाएगा, 200 यूनिट तक बिजली फ्री की जाएगी। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में Banka जिला के पांचो सीट पर महागठबंधन का परचम लहराना है।

2 2 22Scope News

मौके पर धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, उदय नारायण चौधरी, स्वीटी सीमा हेंब्रम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह, VIP पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र चौहान, राष्ट्रीय जनता दल की महिला जिलाध्यक्ष कंचन कुमारी सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विशाल यादव, राजद नेता संजीव कुमार सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में शराबबंदी से पुरूष और महिलायें दोनों खुश, सीएम नीतीश ने कहा…

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...