Banka में भव्य तरीके से मनाया गया बिहार दिवस समारोह

बांका: पूरे बिहार की तरह Banka में भी बिहार दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के आरएमके हाई स्कूल के खेल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन Banka सांसद गिरधारी यादव, बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम और बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बिहार दिवस के मौके पर Banka जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली और स्वर्णिम रहा है। आज का बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। बांका जिला भी विकास के रास्ते पर तेज़ी से अग्रसर है। वहीं, बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है, जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें – Hospital में घुस संचालिका की गोली मार कर हत्या, कर्मियों ने कहा…

इस अवसर पर जिले के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इन स्टॉल्स के माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों में बिहार दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    हमारे Institutions का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा प्रदान करना नहीं, ये भी है- एस के मंडल

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...