गया: बिहार की राजनीति में नई पार्टी के रूप में आई जन सुराज राजनीतिक रूप से लगातार एक्टिव है और अपनी रणनीतियों पर काम कर रही है। जन सुराज ने युवा उद्घोष यात्रा की शुरुआत Gaya से की है। यात्रा का नेतृत्व जन सुराज के प्रदेश युवाध्यक्ष आनंद मिश्र ने की। इस दौरान जन सुराज युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि युवा उद्घोष यात्रा का उद्देश्य युवाओं को जन सुराज और राजनीति से जोड़ना है। इस यात्रा में 21 जिलों के 111 विधानसभा के युवाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा। यात्रा दो चरणों में पूरी होगी।
पहले चरण में मगध और शाहाबाद प्रमंडल के युवाओं को जोड़ा जाएगा तथा दूसरे चरण में मुंगेर, कोसी, सीमांचल और बेगूसराय के युवाओं को राजनीति में लाने का प्रयास किया जाएगा। पहले चरण की शुरुआत 48 युवा सदस्यों की टीम के साथ गया से की जा रही है, जो 9 जिलों और करीब 59 विधानसभाओं में जाकर युवाओं को जन सुराज से जोड़ने का प्रयास करेंगे तथा दूसरे चरण की शुरुआत 5 मार्च को भागलपुर से की जाएगी। जन सुराज युवा उद्घोष यात्रा का समापन 11 अप्रैल को गांधी मैदान में आयोजित जन सुराज की बिहार परिवर्तन रैली के साथ होगा।
यह भी पढ़ें – नीतीश आज Gaya में करेंगे प्रगति यात्रा, देंगे कई बड़ी सौगात
इसके साथ ही कार्यक्रम में Gaya युवा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, गुरुआ युवा प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, रामाधार सिंह, तज़्ज़मुल खान, वसीम नईयर, रामलखन डांगी, नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, अशोक पासवान, कुमार अभय, बी.डी शर्मा, पूर्व मुखिया कन्हैया कुमार बादल, अक्षय आनंद, चंदन सिंह, सुरज सिंह टेकारी, प्रो दिनेश सिंह, प्रो कुमार शांतनु, अमित विक्रम, आदि लोग मौजूद थे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Gaya में घट गई मुख्य सड़कें, मेयर ने कहा…
Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















