खेत गई थी महिला अचानक हो गई लापता, मिली मृत

भागलपुर : भागलपुर जिले के नवगछिया से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला स्थित पूरब बहियार दियारा इलाका की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां दिन में एक महिला किसी काम से खेतों की ओर गई थी। मगर रात होने तक वापस नहीं लौटी।इसके बाद उसके पति ने काफी खोजबीन शुरू की लेकिन नहीं मिल सका। रविवार को मृतिका का शव गांव से महज थोड़ी ही दूर गेहूं के खेत में मिली। जिसकी पहचान झल्लू दास टोला निवासी मोहन मंडल की पत्नी पिंकी देवी उर्फ फूलन देवी के रूप में की गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आशंका जाताया हैं।

बहन की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंक दिया – बहनोई

वहीं मृतका के भाई अरविंद मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी बहनोई से मिली कि बहन की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंक दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृश्य अवैध संबंध में महिला की हत्या की बात सामने आ रही है। घटनास्थल से फसल में उपयोग करने वाला केमिकल युक्त कीटनाशक व सफेद कपड़ा बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। अबतक परिजन की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की मौत

भागलपुर के नवगछिया में एक दुखद घटना घटी, जहां एक महिला शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी जो अचानक पैदल चलते-चलते बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान अहिल्या देवी के रूप में हुई है, जो अपने जेठौत की शादी में जा रही थी। तभी यह अप्रत्याशित घटना घटी। नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बलाहा ग्राम की रहने वाली अहिल्या देवी अपने घर से पैदल चलकर ट्रेन पकड़ने के लिए नारायणपुर रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी अचानक बलहा कृष्ण विवाह भवन के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़ीं। सूचना पर पहुंचे उनके पुत्र, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bhagalpur Mahila Maut 22Scope News
शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला की मौत

यह भी पढ़े : बारातियों से भरी स्कोर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, कई लोग घायल…

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...

Chatra BJP Leader Arrested: चतरा में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से...

Chatra BJP Leader Arrested: झारखंड के चतरा जिले के सदर पुलिस स्टेशन ने जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम एक्ट से जुड़े एक मामले में...