पुलिस का इकबाल हो चुका है खत्म, हथियार के बल पर ग्रामीणों को धमका रहा युवक

बेगूसराय : बेगूसराय में अब पुलिस का इकबाल बिल्कुल एक खत्म हो चुका है। अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के द्वारा लगातार हथियार लहराकर पुलिस को चुनौती दिए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक हथियार के बल पर सरेआम ग्रामीणों को धमका रहा है और गाली-गलौज कर रहा है। इतना ही नहीं लोगों के समझाने के बावजूद भी युवक के द्वारा लगातार हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है। वायरल वीडियो मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहा अहियापुर की बताई जा रही है।

ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कदम उठाना चाहिए – ग्रामीण

हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। जिस तरह से लगातार बेगूसराय में अपराधियों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है। वह कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि हथियार का प्रदर्शन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके अपराधियों के मन में पुलिस का भय जरा सा भी देखने को नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई घटनाएं सामने आई है। जिसमें लोगों के द्वारा हथियार प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस को सख्त कदम उठाना चाहिए जिससे कि खौफ बरकरार रहे।

यह भी पढ़े : मटिहानी थाना परिसर से ही कमांडर जीप गाड़ी चोरी…

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img