Commercial Advertisment

शादी समारोह में हथियार लहराता दिखा युवक, Video Viral

बेगूसराय : लगातार शादी समारोह में हथियार लहराने का वीडियो सामने आ रही है। पुलिस भी लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है। इसके बावजूद भी हथियार लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर एक युवक के द्वारा शादी समारोह में हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल होने लगा है। हालांकि हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाखों थाना क्षेत्र के अयोध्याबड़ी की है। जहां एक शादी समारोह में युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक भोजपुरी गाने पर तीन युवक डांस कर रहा है जिसमें एक ही युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगा रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय के पुलिस ने आरोपी युवक अनिल कुमार को अयोध्याबड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। बरहाल जो भी हो जिस तरीके से लगातार शादी समारोह में हथियार लेकर प्रदर्शन करना यह कहीं ना कहीं पुलिस का खौफ लोगों के बीच खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़े : SC-ST मामले में आरोपी के घर बेगूसराय पुलिस ने ढोल बजा चिपकाया इश्तेहार

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...