पटना : बिहार विधानमंडल के दोनों सदन में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने वाला है। बजट पेश होने से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आज यानी तीन मार्च को सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें उनके जन्मदिन को लेकर शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की।
नीतीश कुमार को बधाई देने के लिए सीएम आवास पहुंचे राज्यपाल
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन बीते एक मार्च को था लेकिन राज्यपाल उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंच सके थे। सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राज्यपाल खुद सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री को बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की है।
यह भी पढ़े : Bihar विधानसभा शुरू, दोपहर दो बजे के बाद वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे बजट…
यह भी देखें :


















