यहां बार बालाओं के नृत्य पर जमकर थिरके लोग

गोपालगंज: पंचायत चुनाव के नतीजे के बाद बिहार में बार बालाओं की बहार नजर आ रही है. पंचायत प्रतिनिधियों के जीतने के बाद जश्न का जायका देखने को मिल रहा है. मामला बरौली प्रखंड के लडौली पंचायत का है. जहां मुखिया प्रभावती देवी की जीत पर उनके पति ने भूपेन्द्र उर्फ भोट सिंह ने ऑर्केस्टा का आयोजन कराया. इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग जुटे. जिन्होंने बार बालाओं के नृत्य से अपनी आंखें सेंकी. नवनिर्वाचित मुखिया के जीत के जश्न में ठुमका लगाने के लिए बिहार की चर्चित डांसर काजल कुमारी अपनी टीम के साथ मंच पर थिरकते नजर आ रही हैं.

हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन ने कोरोना  के नए वैरिएंट को लेकर एक गाइडलाइन जारी किया है. इसके बावजूद एक नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधी कोविड प्रोटोकॉल को तोड़कर बार बालाओं के नृत्य में रमे दिखायी दे रहे हैं. बात यहीं तक खत्म नहीं होती, उन्होंने अपनी हजारों जनता को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया है. जो कि सरकारी आदेश की अवहेलना है. इस दौरान अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं. वहीं इस तरह के किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक अनुमति जरूरी है. लेकिन बिना अनुमति के इस तरह का कार्यक्रम कहीं से भी उचित नहीं.

इस कार्यक्रम के संबंध में लरौली पंचायत के मुखिया पति भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भतीजे का जन्मदिन था. इस जन्मदिन के मौके पर उन्होंने डांस पार्टी और भोज पार्टी का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में लोगों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया था.

इस कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के साथ युवाओं ने भी जमकर डांस किया और लोग सेल्फी लेते नजर आए. लोगों ने मोबाइल में डांस का विडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है. बताते चलें कि इस कार्यक्रम का आयोजन मुखिया पति ने सोमवार को कराया था. हालांकि बिहार के लिए यह कोई नयी बात नहीं है, वहां से आय दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं.

रिपोर्ट- आशुतोष तिवारी

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...