Doctor नहीं कम्पाउण्डर जारी करते हैं जांच रिपोर्ट, जब हुआ खुलासा तो…

बांका: बांका में एक बार फिर प्रशासन ने अवैध क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने झोलाछाप Doctors के क्लिनिक में छापेमारी की साथ ही एक अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को सील भी कर दिया। मामले में एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि बहुत दिनों से अवैध क्लिनिक के विरुद्ध शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर अमरपुर प्रखंड के एक निजी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भ्रूण जांच की शिकायत की जांच की गई और गैरकानूनी रूप से अल्ट्रासाउंड संचालन के सबूत मिले। छापेमारी के दौरान पाया गया कि Doctor की अनुपस्थिति में कम्पाउण्डर ही जांच करते हैं और रिपोर्ट भी जारी करते हैं।

यह भी पढ़ें – ‘अरे, तुम्हारे पिता को भी हमने बनाया’, सदन में CM ने तेजस्वी को धोया तो विपक्ष ने…

निजी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान टीम अमरपुर प्रखंड के पवई में स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में भी छापेमारी करने पहुंची। जांच के दौरान चिकित्सक ने कोई वैध कागजात नहीं दिखाया लेकिन क्लिनिक में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। अवैध रूप से क्लिनिक चलाने के आरोप में झोलाछाप Doctor को हिरासत में ले लिया गया है साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान कई दुकानों में भी जांच की गई जहां फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में धड़ल्ले से दवा की बिक्री की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM के भाषण के बीच में विपक्ष ने किया सदन का Boycott, सत्ता पक्ष ने कहा…

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...