Ranchi Breaking : कडरू में युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत हो गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एक गर्ल्स हॉस्टल में युवती की कमरे में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद  किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : कूलिंग पॉन्ड में तैरता हुआ अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

त7बहदग 22Scope News

Ranchi Breaking : सुबह कमरे में मृत पाई गई युवती

मृत युवती की पहचान भूमिका कुमारी के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह युवती की संदेहास्पद स्थिति में शव देखा जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : “हमीन पानी छांक-छांक पीयो हियय” हरदिया के आदिवासियों का दर्द… 

Ranchi Breaking : हादसे के बाद रोती बिलखती मृत युवती की सहेली
Ranchi Breaking : हादसे के बाद रोती बिलखती मृत युवती की सहेली

मृत युवती जमशेदपुर की रहनेवाली बताई जा रही है जो कि गर्ल्स हॉस्टल में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही थी। जिस कमरे से युवती का शव बरामद किया गया है उस कमरे में एक साथ तीन लड़कियां रहती थी। हालांकि यह हादसा है या आत्महत्या इसका पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...