Commercial Advertisment

Rail से होती है मादक पदार्थों की तस्करी, पूर्वी चंपारण में…

पूर्वी चंपारण: बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशा का कारोबार काफी तेजी से चल रहा है। सुखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण में Rail पुलिस ने एक बार फिर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के सुगौली Railway स्टेशन पर पुलिस टीम गस्त कर रही थी तभी प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर संदिग्ध स्थिति में कुछ सामान पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें – किसने किसे बनाया CM? नीतीश के बयान पर तेजस्वी ने किया वार तो जदयू ने…

पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें करीब 24 किलो 390 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मादक पदार्थ जब्त कर जांच में जुट गई। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर यहां मादक पदार्थ लाया किसने। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुट गई है। मामले में Rail डीएसपी उमेश प्रसाद ने बताया कि मादक पदार्थ की मात्रा काफी अधिक है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें – Nawada से कैमूर तक बनेगा कॉरिडोर? विधान परिषद में उठा सवाल तो जवाब में…

हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। जल्द ही तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जायेगा। बता दें कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से इस क्षेत्र में तस्करी काफी की जाती है लेकिन पुलिस भी लगातार तस्करी के मामले में कार्रवाई कर रही है और तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Nawada में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए रथ रवाना…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...